Haryana Pension Increase: मनोहर लाल ने दिया नए साल का तोहफा, बुढापा पेंशन में की बढ़ोतरी, अब इतनी मिलेगी पेंशन

Haryana : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, सरकार ने पेंशन की राशि को ₹1000 से बढ़ा कर 2750 रुपए कर दिया है। अब जनवरी साल 2024 में ₹3000 मासिक पेंशन हरियाणा सरकार ने पेंशन की बदलाव कर दो लाख रुपए की आय सीमा को बड़ा कर ₹3 लाख कर दिया है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिंह खट्टर ने कहा कि 3000 नए लाभ पात्रों की एक साथ पेंशन स्वीकृत की है। मनोहर लाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले बुढ़ापा पेंशन का लाभ लेने के लिए लोगों को चक्कर काटने पड़ते थे। फिर भी उनकी पेंशन नहीं बन पाती थी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

यहां तक की 52 से 55 वर्ष आयु के लोग इसका लाभ उठा रहे थे, लेकिन अब हमारी सरकार ने इस प्रथा पर रोक लगाने का काम शूरु किया और अब परिवार पहचान पत्र के माध्यम से जो व्यक्ति 60 वर्ष का होता है उसकी पेंशन आटोमेटिक बन जाती है। उसी दिन जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से कर्मचारी पेंशन के लिए उसकी स्वीकृति लेने जाता है और ऑटोमेटिक उसकी पेंशन बन जाती है। उन्होंने बताया कि मैं 2022 से वृद्धावस्था को परिवार पहचान पत्र में जोड़ा गया और तब से आज तक 180000 लोगों ने ऑटोमेटिक पेंशन का लाभ भी उठाया है।

बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन

बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन अब ₹3000 कर दी गई है। इससे पहले बुजुर्गों को 2750 रुपए वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी। 1 जनत 2024 से हरियाणा में बड़ी हुई पेंशन मिले इसके अलावा सीएम खट्टर की तरफ से 80 साल से ऊपर आयु के अकेले रहने वाले नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा सेवा आश्रम योजना बनाई गई है। 80 साल से अधिक बुजुर्गों के लिए वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम बनाए जाएंगे। यह बात भी मनोहर लाल खट्टर ने कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र के डेटा के अनुसार प्रदेश के 80 वर्ष से अधिक आयु के कई बुजुर्ग ऐसे हैं जो अकेले रह जाते हैं।

इन बुजुर्गों की देखभाल के लिए वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना बनाई गई है।

इसके तहत सरकार द्वारा अकेले रह रहे बुजुर्ग की देखभाल इन सेवा आश्रमों में की जाएगी। सरकार ने जिला के अंदर पर सेव आश्रम बनाने का लक्ष्य रखा है। 14 जिलों म सेवा आश्रम के भवन निर्माण का कार्य शु हो चुका है। इस अवसर पर सांसद रमेश चंद्र कौशिक, दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री मनोज कुमार, विधायक मोहनलाल कौशिक, निर्मल चौधरी जिला परिषद की अध्यक्ष व मोनिका दहिया समिति जिला प्रशासन के सभी अधिकारी उपस्थित थे।