GST E Way Bill in Hindi | GST E Way Bill क्या हैं? कब और कैसे जारी करे?

E-Way Bill को समझने से पहले आपको ये पता होना चाहिए की GST क्या है?

GST वस्तु एंव सेवा कर (Goods and Service Tax) एक अप्रत्यक्ष कर कानून है (Indirect Tax) है। जीएसटी एक एकीकृत कर है जो वस्तुओं और सेवाओं दोनों पर लगेगा। अभी हमे कई तरह के केंद्रीय एवं राज्य स्तर टैक्स देना पड़ता था परंतु GST लागू होने के अलग-अलग टैक्स न देकर एक ही टैक्स देना पड़ेगा। भारत में 1st जुलाई 2017 से लागू है।

GST E Way Bill in Hindi | GST E Way Bill क्या हैं? कब और कैसे जारी करे?
GST E Way Bill क्या हैं (E Way Bill in Hindi)

E-Way Bill क्या हैं

इसके तहत किसी वस्तु को एक राज्य से दूसरे राज्य या फिर एक राज्य के अंदर ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने पर आपूर्तिकर्ता को E-Way Bill बनाना होगा। E-way Bill एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक बिल होगा जिसमें भेजे जाने वाले या प्राप्त किये जाने वाले माल और उस पर लगने वाले GST की पूरी जानकारी होगी।

E Way Bill के आधार पर ही GST Officers ट्रांसपोर्ट किये गए माल की चेकिंग करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सकते कि माल पर उचित GST लगाया जा चुका हैं| GST से पहले Sales Tax या VAT कानून में Road Permit का प्रावधान था, जो GST के लागू होने के बाद E Way Bill के रूप में जारी होगा। ये प्रक्रिया पूर्णरूप से कम्प्युटराइज्ड होगी। एक ही राज्य के अंदर 10 किलोमीटर के क्षेत्र मे माल भेजने पर जीएसटी पोर्टल पर इसका ब्यौरा देने की जरूरत नहीं है।

E Way बिल कब Issue करना पड़ेगा

GST के अंतर्गत 50,000 रूपये से अधिक माल भेजने या प्राप्त करने पर E-Way Bill जारी करना अनिवार्य हैं। 50000 से कम के माल पर E-Way बिल जारी करना आवश्यक नहीं हैं।

E Way किस समय और कैसे जारी करना है

इसे माल के मूवमेंट शुरू होने से पहले ऑनलाइन जारी करना पड़ेगा। इसे GST Common Portal (gst.gov.in) पर Online जारी करना पड़ेगा।

E Way Bill कैसे जनरेट करे

ई-वे बिल जनरेट करना बहुत ही आसान है। क्रय करता, विक्रेता या ट्रांसपोर्ट मालिक मे से कोई एक जानकारी के साथ GST Common Portal (ewaybill.nic.in) पर E-Way बिल जनरेट कर सकता है। इसके लिए निम्न जानकारी पास होने जरूरी है –

  • Pin Code नंबर
  • PAN नंबर
  • HSN कोड़े
  • invoice नंबर
  • दूरी किलोमीटर
  • GST नंबर

यदि आप आम व्यक्ति ई-वे बिल जनरेट करना चाहते है तो इसके लिए आपके पास निम्न जानकारी होनी चाहिए –

  • आधार कार्ड
  • PAN Card नंबर

यह भी पढे :-

One Comment

  1. Thanks for such great post. But I have a question if I have two or more trucks then we need separate e-way bill or not

Comments are closed.